Site icon Ara Live

DM के निर्देश के बाद कई वर्षों से निर्माणाधीन सनदिया पुल का निर्माण कार्य पूरा, अब आवागमन होगा सुचारु

पिछले वर्ष से ही निर्माणाधीन सनदिया पुल अब आमजनो के लिए चालू कार दिया गया है। ज़िलाधिकारी(DM) तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार सनदिया पुल का तेज़ी से निर्माण कार्य पूर किया गया। पुल को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि पुल के बंद होने की वजह से आरा-सलेमपुर रोड पर काफ़ी जाम लग जाता था। लोगों को आवागमन में काफ़ी असुविधा होती थी। यह पुल कई वर्षों से निर्मााधीन था, जिससे आरा-सलेमपुर मार्ग में आने वाले करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में इस मार्ग से आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। ज्यादा बारिश हो जाने पर इस मार्ग पर आवागमन तक बाधित हो जाता था।

अब इस पुल के बन जाने से लोग काफी राहत महसूस करेंगे। रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय निवासियों के आवागमन में अब पहले से कहीं अधिक सुविधा और गति आयेगी।

Exit mobile version