Site icon Ara Live

CPI-ML Local Sammelan: भाकपा माले का प्रथम लोकल सम्मेलन, दिवंगत पार्टी नेता पारस राम की स्मृति को रहा समर्पित

CPI-ML Local Sammelan: भाकपा माले का पकड़ी, कतिरा, चंदवा और मौलाबाग का संयुक्त सम्मेलन हुआ। सम्मेलन दिवंगत पार्टी नेता पारस राम की स्मृति को समर्पित था, उनकी पत्नी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली मिल्टन कुशवाहा उर्फ अशोक सिंह, धीरेन्द्र आर्यन और हरिनाम राम ने अध्यक्षता की। संचालन सुधीर सिंह ने किया। उद्घाटन भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि चंदवा हाउसिंग सहित शहर की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिसकी जवाबदेही लगातार विधायक रहे भाजपा के अमरेन्द्र प्रताप सिंह और आरा नगर निगम की बनती है। भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और सफाई के मुद्दों पर संघर्ष तेज करना है।

मुख्य अतिथि और पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि देश सेना के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। एक मंत्री द्वारा सुफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने कहां गया। मंत्री को पद से बर्खास्तगी करना चाहिए। फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष और नफरत की राजनीति को परास्त करना है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट पर माले की जीताकर महागठबंधन की सरकार बनाना है।

सम्मेलन में प्रो. चिंटु कुमारी, दिलराज प्रीतम और कृष्णनंदन कृष्णेन्दु भी उथे। झंडोतोलन वरिष्ठ नेता यदुनंदन चौधरी ने किया। सम्मेलन के दौरान मिल्टन कुशवाहा उर्फ अशोक सिंह को क्षेत्र का नया पार्टी सचिव चुना गया।

Exit mobile version