Wushu Competiton: भोजपुर के खेल भवन सह व्यायामशाला में गुरुवार को जिला वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वुशु संघ के मुख्य संरक्षक शाहिद अलीम, उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, महासचिव राजेश प्रसाद ठाकुर और सभी एनआईएस कोच ने किया। सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने उम्र और भार वर्ग में सानशु और ताउलू स्पर्धाओं में भाग लिया। कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ज़िले में यह प्रतियोगिता आठवीं बार आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से करीब 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब 12 से 14 मई तक मुजफ्फरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
समापन समारोह में डॉ. संजीव कुमार, आयुषी जैन, विजया मैम, शाहिद अलीम, ग्रेपलिंग संघ के सचिव रिजवान खान, इरशाद अहमद, सुधांशु सूर्या, शिव शरण ओझा, आयुष ठाकुर, प्रियरंजन कुमार, सौम्य आनंद, संघ के महासचिव राजेश प्रसाद ठाकुर और अजीजुर्रहमान ने सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

