Site icon Ara Live

Woman died after Surgery: गर्भवती महिला की सर्जिकल डिलीवरी के दो दिन बाद हुई मौत, परिजनो ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Woman died after Surgery: आरा सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में ऑपरेशन के दो दिन बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद उसके परिजनों ने सदर अस्पताल के वार्ड में जमकर हंगामा किया। इसे लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस पेट्रोलिंग टीम वहाँ पहुंची और मृतका के परिजनों को समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराया।

मृतका बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी हरेराम पाठक की 30 साल की पत्नी निशा देवी है। मृतका के पति हरेराम पाठक ने बताया कि वह बाहर रहकर प्राइवेट गाड़ी चलाता है और उसका ससुराल बिहिया में है। उसकी पत्नी गर्भवती थी। जिसको लेकर वह अपने मायके बिहिया आई हुई थी। 8 सितंबर को वह और उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी का प्रसव कराने के लिए आरा सदर अस्पताल आए। सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें चार दिनों तक इधर-उधर दौड़ाया गया। चार दिन दौड़ने के बाद 12 सितंबर को उसके पत्नी का ऑपरेशन कर दिया गया और उसे बेटा पैदा हुआ। इसके बाद 12 तारीख की रात जब उसे दिक्कत हुआ और वह मौजूद ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के पास आया, तो उसने लेबर वार्ड में जाकर मेरी पत्नी को डांट लगाई। दिक्कत को बताने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।

अंततः रविवार की सुबह जब उसकी मौत हो गई, तो यहां मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे रेफर कर दिया। मृतका के पति हरेराम पाठक ने रविवार को मौजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण अपनी पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version