VKSU NEWS: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विगत दिन सीनेट की बैठक हुई। इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई है। इसमें कई डिग्री कॉलेजों के प्रस्ताव का भी था। विश्वविदयालय ने इस बार 23 डिग्री कॉलेजों के प्रस्ताव पर मुहर लगाया है। इनमें 10 नया एवं 13 संबद्ध कॉलेजों का प्रस्ताव पुराना था। जो दीर्घीकरण के लिए आवेदन किए थे। पांच डिग्री कॉलेजों का आवेदन रद्द कर दिया गया है। ये सभी डिग्री कॉलेज भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले के हैं। इन जिलों में नये कॉलेज खोलने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने कमेटी बनाकर कालेजों का भौतिक सत्यापन किया था। जांच कर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपी थी। जांच कमेटी के रिपोर्ट के आलोक में प्रस्ताव पर संबंधन समिति, एकेडमिक, सिंडिकेट और सीनेट से मंजूरी मिल चुकी है। राज्य सरकार से ससमय संबंधन की स्वीकृति मिलने पर इन कॉलेजों में चालू सत्र में नामांकन हो सकेगा। स्नातक में सीटें बढ़ जायेगी। कॉलेज इंस्पेक्टर दो शभू शरण शर्मा ने बताया कि 29 डिग्री कॉलेजों ने संबंधन के लिए आवेदन किया था। इनमें से 23 डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इधर, सीनेट की बैठक में दो डिग्री कॉलेजों पर मापदंडों का अनुपालन नहीं करने का मुद्दा उठा है। सदस्य देववंश सिंह ने इस मामले की जांच करा कर ही संबंधन का प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने की बात कहीं है। इस पर कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने ऐसे कॉलेज जो संदेह के घेरे में है, उनकी जांच कराने की बात कहीं है। उन दो नव संबंधन वाले कॉलेजों के मानकों की जांच सीनेट की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार बाबा हीरा सिंह दीपा सिंह जी कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन को कला और विज्ञान में दो सत्रों के लिए अस्थायी संबंधन, राम नगीना सिंह डिग्री कॉलेज (अररुआ-करगहर) को दो सत्रों में विज्ञान संकाय में अस्थायी संबंधन, कैमूर के लोहिया जगदेव महाविद्यालय (नुआंव) को कला संकाय में दो सत्रों में अस्थायी नवसंबंधन, सीमा कुमारी कॉलेज (बक्सर) को चालू सत्र में कला संकाय में दीर्घीकरण देते हुए आगामी सत्र में विज्ञान संकाय में अस्थायी संबंधन, राम अवतार सिंह आदर्श महाविद्यालय बिछौरा (बक्सर) को कला संकाय में दीर्घीकरण देते हुए आगामी सत्र में विज्ञान संकाय में अस्थायी संबंधन, कैमूर के भगवती सिंह मेमोरियल कॉलेज (जीगना) को दो सत्रों में कला और विज्ञान में अस्थायी संबंधन मिला है। गीता-प्रदीप कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन (असनी) को कला और विज्ञान संकाय में दो सत्रों में अस्थायी संबंधन, मो सैफ डिग्री कॉलेज घुसिया कला (बिक्रमगंज) को कला संकाय में दो सत्रों में अस्थायी संबंधन, बीडी कॉलेज कॉलेज (बिहिया) को कला संकाय में एक सत्र के लिए अस्थायी नवसंबंधन, केशरी देवी महाविद्यालय (खवासपुर) को कला और विज्ञान संकाय में दो सत्रों के लिए अस्थायी संबंधन, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय (राजपुर) में दो सत्रों में कला और विज्ञान में अस्थायी, अमरनाथ मित्रा डिग्री कॉलेज को कला संकाय में भूगोल विषय को छोड़कर सभी को दो सत्रों में अस्थायी नव संबंधन, आरके इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन कैमूर को कला, विज्ञानं और वाणिज्य में दो सत्र में अस्थायी संबंधन की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

