फटाफट

VKSU News: विभिन्न प्रखंडों में सामाजिक और आर्थिक विषयों पर सर्वे करने के लिए एसबी कॉलेज से विद्यार्थियों का दूसरा दल रवाना

VKSU News: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के एसबी कॉलेज के पीजी सत्र: 2023-25 के विद्यार्थियों का दूसरा दल परियोजना कार्य के लिए रवाना हुआ। यह दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामाजिक और आर्थिक विषयों पर सर्वे करेगा।

छात्रों को कॉलेज के शिक्षकों ने रवाना किया। सर्वेक्षण से पहले विद्यार्थियों को इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने छात्रों को पूरी निष्ठा से परियोजना कार्य पूरा करने को कहा। प्राथमिक आंकड़े जुटाने और सर्वेक्षण कार्य के लिए छात्रों को कई समूहों में बांटा गया है। इस परियोजना की निगरानी के लिए एक निर्देश समिति का गठन किया गया है।

सर्वे टीम की निदेशक डॉ. कुमारी प्रियंका भारती हैं। उनके साथ डॉ. बिंकटेश्वर चौधरी और डॉ. नमिता भी हैं। मौके पर डॉ. पंकज कुमार भी मौजूद थे। बालक वर्ग की टीम में भूषण, राजा, अनित, अर्पित, सुजीत, चंदन, राजू, अनुराग, प्रद्युम्न, धर्मवीर, नीरज, विनय, दिनेश, राकेश, मनीष, दयाशंकर और सिद्धार्थ कुमार शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत आधार लिंक राशन कार्ड के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हुए सुधारों का मूल्यांकन किया जाएगा।