Site icon Ara Live

Vigilance cought revenue employee: परिमार्जन के नाम पर राजस्व कर्मचारी ने माँगा घूस, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

Vigilance cought revenue employee: निगरानी विभाग ने भोजपुर के पीरो अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए कर्मचारी का नाम राजा कुमार दास पीरो प्रखंड के रजया,जंगल महल समेत तीन पंचायतों के राजस्व कर्मचारी हैं। निगरानी ने पीरो थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित निजी आवास से पकड़ा है।

राजा ने अपने घर में एक ऑफिस बना रखा है। जहां वे दाखिल- ख़ारिज व परिमार्जन कराने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। जैसे ही नोटों की गड्डियां हाथ में ली। टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीरो के वैसाडीह गांव निवासी स्व. श्रीनिवास उपाध्याय के बेटे महावीर ने परिमार्जन के लिए राजस्व कर्मचारी से संपर्क किया था। इसके एवज में राजस्व कर्मचारी राजा दास ने 48 हजार रुपए की मांग थी। जिसके बाद महावीर ने शिकायत निगरानी विभाग से की थी। निगरानी की टीम ने महावीर का रिश्तेदार बनकर राजस्व कर्मचारी से बुधवार को बात की थी। जांच में मामला सत्य पाया गया था।

Exit mobile version