Site icon Ara Live

Van Mahotsav: भोजपुर वन प्रक्षेत्र ने महाराजा कॉलेज में वन महोत्सव किया आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Van Mahotsav: पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में भोजपुर वन प्रक्षेत्र, आरा द्वारा महाराज कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता शशि शेखर, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव, महाराजा कॉलेज प्राचार्या कनकलता कुमारी एवं पर्यावरणविद् प्रो. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपर समाहर्ता ने कहा- अपने जन्मदिन पर पौधे लगा संरक्षण का ले संकल्प

अपर समाहर्ता शशि शेखर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो यह पर्यावरण बचाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी। वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने कहा कि वन महोत्सव का आयोजन जुलाई-अगस्त माह में इसलिए किया जाता है क्योंकि मानसून का समय पौधों की वृद्धि एवं उत्तरजीविता के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होता है। उन्होंने लोगों से इस स्वर्णिम अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से हम बाढ़ और सूखे जैसी चरम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। अतः हमें अपने पूर्वजों से मिली इस वन-संपदा की रक्षा करनी चाहिए ताकि इसे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित सौंपा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महाराजा कॉलेज की प्राचार्या कनकलता कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया और पॉलीथीन का उपयोग बंद कर जूट एवं कपड़े के थैलों के इस्तेमाल का सुझाव दिया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशि शेखर व वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने महाराजा कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए डीएवी विद्यालय धनुपरा, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय बामपाली एवं मध्य विद्यालय सनदिया के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वनों के क्षेत्र रेंजर कन्हैया कुमार, वनपाल अंजली कुमारी, वनपाल अखिलेश कुमार एवं वनरक्षी राकेश रंजन, राजेश कुमार, अनुज कुमार, विशाल कुमार, धमेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, अजहर आलम, आशा कुमारी, नैना कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं पिंकी कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version