Theft in Pawan Singh’s House: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के घर में सोमवार की देर रात चोरी हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर स्थित घर की है। इस घर पर पवन सिंह के सास ससुर रहते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिड़की का ग्रील काटकर चोर अंदर घुसे और राइफल की 30 गोली, 15 लाख के जेवरात, 15 हजार कैश समेत कीमती सामान ले भागे। पवन सिंह के बड़े भई रानू सिंह ने बताया कि उनके सास- ससुर वहाँ रहते है। इन दोनों के अलावा इस घर में कोई भी नहीं था। घटना के समय घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।
रानू सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सुबह मुझे खबर मिली की दरवाजा अंदर से बंद है, तो मैं सुबह आया। देखा तो पता चला कि चोर अंदर से खिड़की पर लगा लोहे का ग्रील काट कर अंदर घुसे। कमरे में रखे गहने, राइफल की गोली और नगद उड़ा ले गए हैं।
राइफल की 30 गोली और 15 लाख के जेवरात हुए है चोरी
रानू सिंह ने कहा कि चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 30 राइफल की गोली समेत 15 लाख की ज्वेलरी और 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है। गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया।
पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि दो कंगन, लक्ष्मी चेन, एक नवाबी चेन, मंगल सूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल, मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है। जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर गली से देखिए क्या हुआ है। तब जाकर पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस कर रही जाँच
पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जाँच की। प्रभारी सीडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि पवन सिंह के सास-ससुर इस घर में रह रहे हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। चोरों ने खिड़की खोलकर घटना को अंजाम दिया है। राइफल की गोलियां भी चोरी होने की बात परिजनों ने बताई है। इस बात की भी छानबीन की जाएगी।
पवन सिंह ने प्रभारी सीडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु से वीडियो कॉल से बात कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

