Site icon Ara Live

Tanishq showroom loot Case: तनिष्क शोरूम में हुई लूट पर पुलिस ने किया खुलासा, 25 करोड़ नहीं 10 करोड़ 9 लाख की लूट

Tanishq showroom loot Case: भोजपुर ज़िले के मुख्यालय आरा के तनिष्क ज्वेलरी शो रूम में हुई लूट को लेकर आज भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने नई जानकारी दी।  भोजपुर एसपी राज ने बताया कि तनिष्क से जो लूट हुई है उसका पूरा आँकलन कर लिया गया है। यह लूट 10 करोड़  9 लाख के सोने के ज़ेवरात की है।

मंगलवार को प्रेस वार्ता कर एसपी राज ने जानकरी दी की दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस के तरफ से आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गई जिसमें दोनो को गोली लगी है। CCTV में तीन झोले में गहने रखते देखा गया था। गिरफ़्तार लूटेरों के पास से दो झोले बरामद हुए है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत बरामदगी हुई है। आँकलन अभी स्टोर के लोग कर रहे है। जो FIR दर्ज हुआ है, उसमे स्टोर मैनेजर के हिसाब से कुल 10 करोड़  9 लाख की लूट है। उन्होंने बताया कि शो रूम के गार्ड से छीनी गई राइफ़ल भी गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर शो रूम से करीब 20 किमी दूर झाड़ी से बरामद कर लिया गया है।

एसपी राज ने अपराधियों की संख्या को लेकर बताया की CCTV के हिसाब से छः लूटेरे दिख रहे है। इन सबके बावजूद कुछ अज्ञात भी माँ के चला जा रहा है। सभी को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। पकड़े गए दोनो से पूछताछ भी चल रही है। पकड़े गए लूटेरे सिवान के है। लूटकांड में अभी तक किसी भी गैंग की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मामले में 2 FIR दर्ज की गई। नगर थाना में लूटकांड और बड़हरा थाना में पुलिस पर फायरिंग का मामला दर्ज हुआ है। हर दृष्टिकोण से जाँच रही है, अनुसंधान प्रभावित ना हो इसलिए बहुत कुछ अभी बताया नहीं जा सकता है।

सोमवार को हुई थी लूट, 25 करोड़ की बताई गई थी चोरी

ज्ञात हो कि आरा में सोमवार की सुबह तनिष्क शो रूम में लूट हुई थी। शो रूम के मैनेजर ने बताया था कि अपराधी 25 करोड़ के जेवरात लूटे गए है। मामले पर त्वरित कारवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने सभी चौक-चौराहों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि हथियारबंद अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बड़हरा थाना के बबुरा छोटकी पुल के पास से फरार हो रहे। इसके बाद हमारी टीम ने अपराधियों का पीछा किया। अपराधियों ने फायरिंग हमारी टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली। दोनों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी दोनों इलाजरत हैं।

पकड़े गए अपराधियों में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी भुनेश्वर प्रसाद का बेटा विशाल गुप्ता और सोनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी प्रदीप राय का बेटा कुणाल राय शामिल है। इनके पास से 2 पिस्टल, आभूषण भरे 2 थैले, 5 कारतूस और एक घटना में शामिल बाइक बरामद की गई है।

Exit mobile version