Site icon Ara Live

Tanishq Loot Case: लूटकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात शेरू -चंदन को बंगाल से लाया गया भोजपुर जेल, अबतक 15 की गिरफ़्तारी

Tanishq Loot Case: तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल में बंद कुख्यात चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में आरा लाया गया। इस दौरान कोर्ट में उपस्थापन के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रिंस वैशाली जिले के मंझौली और शेरू सिंह बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव का निवासी है।

लूटकांड में अबतक 15 अपराधियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी

बंगाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को पहले आरा लाया गया। इस दौरान दोनों के उपस्थापन के समय कोर्ट में बहस भी हुई। शुक्रवार को रिमांड पर फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इस केस में अभी तक चार लुटेरों, अररिया के सूरज मंडल, वैशाली के सुमित उर्फ प्रिंस, अमित कुमार और अभिमन्यू उर्फ खेदू उर्फ पगला के अलावा, लाइनर विशाल सिंह , रिसीवर कुणाल, विशाल गुप्ता, सूरज सिंह समेत 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

10 मार्च को हुई थी शहर के तनिष्क शो रूम में लूट

वहीं लूटकांड में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा 22 मार्च मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को रॉकी उर्फ राजा, प्रिंस और बाबा समेत चार-पांच अन्य आरोपियों की तलाश है। अभी तक पुलिस और STF की टीम गहने से भरं दो बैग समेत 500 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है। तीसरा थैला अभी भी लुटेरों के पास है, जिसमें आधे से अधिक सोना बताया जा रहा है। 10 मार्च को सात अपराधियों ने तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ रुपए के जेवरात लूटे थे।

Exit mobile version