Stop Child Marriage: बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान हनुमान मंदिर रमना और बखोरापुर काली मंदिर में चलाया गया। इसमें धर्मगुरुओं और ग्रामीणों की भागीदारी रही
अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को बाल विवाह की बुराइयों और इसके दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। कहा गया कि यह सामाजिक बुराई है। यह कानून का उल्लंघन है। इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। लोगों से आग्रह की गई कि वे बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें।
इस अभियान का उद्देश्य समाज को बाल विवाह से मुक्त करना और बच्चों को सुरक्षित भविष्य देना है। कार्यक्रम में लोगों को महिला एवं बाल विकास निगम, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इनमें वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन, 181, 112, साइबर सुरक्षा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, उद्यमी योजना और सामाजिक पुनर्वास योजना शामिल हैं। कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ कल्याणी कुमारी, लेखा सहायक नौसाद आलम, मनोसामाजिक परामर्शी गुड़िया कुमारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

