Site icon Ara Live

Sports news: आरा के पहलवान अभिषेक का राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ चयन, 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर-23 खेलेंगे

Sports news: सदर आरा प्रखंड के शुक्लपुरा ग्राम निवासी पहलवान अभिषेक शुक्ला का चयन 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अगस्त तक रांची में होगी, जिसमें वे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिषेक शुक्ला शुक्लपुरा निवासी रामकुमार शुक्ला उर्फ मंटू शुक्ला के पुत्र हैं। इस उपलब्धि पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय सिंह, भोजपुर कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक इंजीनियर संजय शुक्ला उर्फ मुन्ना जी, पूर्व डीएसपी शी दुबे उर्फ मुन्नन दूबे, कोच डॉ. काशीनाथ पांडेय एवं बिहार कुश्ती संघ के तकनीकी पदाधिकारी विवेक दुबे भारद्वाज ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version