Sports News: पांचवीं सीनियर महिला रस्साकसी राज्य प्रतियोगिता के फाइनल में भोजपुर की महिला टीम ने कैमूर टीम को दो सेटों में 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीता। प्रतियोगिता आरवीएस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर रात्रि में हुआ।
आयोजन सचिव डॉ. कुमार विजयेश ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 जिलों की महिला टीम शामिल हुईं।भोजपुर टीम ने कैमूर, शेखपुरा, अरवल, पश्चिम चंपारण और नवादा को हराया। फाइनल में कैमूर को हराया। विजेता टीम को भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, विद्यालय निदेशक डॉ. कांति सिंह और डॉ. उर्मिला सिंह ने ट्रॉफी मोमेंट से सम्मानित किया।
भोजपुर टीम में साक्षी सिंह, नेहा कुमारी, दिव्या रौशन, श्रुति कुमारी, ज्योति कुमारी, चंदा कुमारी, तनुश्री मल, प्रगति, जिकरा जमाल, आकर्षिता और राज नंदनी शामिल थीं। मैच रैफरी नितिन राठौर और उपेंद्र यादव थे। तकनीकी समिति के अध्यक्ष चंदन पांडेय ने कार्यक्रम संचालन और राज्य संघ की सचिव नीतू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिसोदिया, उप प्राचार्या शिवानी रॉय, कुमार वैभव, वरुण सिंह, मृत्युंजय सिंह, डॉ. शकील अहमद, अरुण कुमार बाला, आकाश प्रतीक, प्रियता प्रसाद, ताशु कुमार, अंजली सिंह, पूजा सिन्हा, विकास मिश्रा, यश दुबे, मनीष कुमार, विनय कृष्ण, रंजन सिंह और रवि कुमार थे।

