फटाफट

Sports News: राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे भोजपुर जिला के पांच वुशु खिलाड़ी, 15वीं बिहार राज्य वुशु चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Sports News: भोजपुर जिला के पांच वुशु खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। इन्होंने 15वीं बिहार राज्य वुशु चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद ये खिलाड़ी 25वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में भाग ले रहे हैं।

यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे में केएसआर संस्थान में 26 मई से 31 मई तक होगी। भोजपुर के खिलाड़ी बिहार टीम के साथ रवाना हो चुके हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में प्रिंस कुमार यादव, रौनक कुमार यादव, शशिकांत यादव, सागर कुमार यादव और मणिकांत कुमार शामिल हैं। भोजपुर वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. केएन. सिन्हा, उपाध्यक्ष स्मिता सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिंह, मुख्य संरक्षक शाहिद अलीम, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता नूतन कुमारी, राहुल कुमार, चंदन कुमार, कोच आयुष ठाकुर, शिव शरण ओझा, ऋषभ कुमार तिवारी, प्रिया रंजन कुमार , सौम्या आनंद, वरिष्ठ खिलाड़ी सुधांशु, आदेश कुमार, ज्योति कुमारी, किरण कुमारी, अभि यादव, कुमार अंकुश, रवि तिवारी और भोजपुर वुशु संघ, आरा के महासचिव राजेश प्रसाद ठाकुर ने कहा कि यह भोजपुर के लिए गर्व का क्षण है।”