Self injured with bullet shot: ‘समझ नहीं पा रहा मै अच्छा इंसान हूँ या बुरा। खुद से संतुष्ट नहीं हूँ।’ ऐसा कह कर एक युवक ने खुद को गोली मार ली। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह का टोला की है। रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में युवक को गोली लग गयी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने में लगी और आर पार हो गयी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह का टोला निवासी स्व. हरेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विश्वजीत सिंह है। घटना को गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं, घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विश्वजीत सिंह ने बताया कि वह ड्रिंक करता है और अपने मां-बाप का पैसा पानी की तरह बहाता है। नशे में धुत हो जाने के बाद वह अपने मां-बाप की भी आदर नहीं करता है। उसने कहा कि वह अपने आप में हमेशा यह महसूस करता था कि मैं अच्छा इंसान हूं या खराब। वह खुद से ही संतुष्ट नहीं है। उसकी बातों से यह लग रहा की वह डिप्रेशन में है और इसी कारण उसने खुद को गोली मार ली।
घटना के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
दूसरी तरफ जख्मी युवक विश्वजित सिंह के भाई सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका दिमागी हालत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है और उसका इलाज कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल से कराया जा रहा है। रविवार की शाम वह गांव में ही स्थित बोरिंग के पास अकेले था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद वहां पर मौजूद लड़कों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे।
हालांकि, जख्मी ने जिस हथियार से खुद को गोली मारी है, वह लाइसेंसी है या अवैध, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

