Scuffle between JDU leader and Guard: भोजपुर में शनिवार को JDU नेता और ब्रहमपुर विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी और सदर अस्पताल में तैनात गार्ड के बीच झड़प हुई। देखते- देखते विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। के बाद सर्विस रायफल छीनने की कोशिश की। झड़प में गार्ड और पूर्व सैनिक राजाराम सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
शनिवार की दोपहर सहार थाना क्षेत्र के खडांव गांव निवासी पूर्व फौजी रूद्र प्रताप सिंह शनिवार को आरा के खनन कार्यालय गए थे। वहां मारपीट के दौरान वो जख्मी हो गए। इसके बाद वो JDU नेता प्रिंस सिंह बजरंगी के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान गार्ड से उनकी बहस हो गई। उसके बाद यह घटना हुई।
दोनों पक्षों की अपनी बात
JDU नेता प्रिंस सिंह बजरंगी ने कहा कि मै डॉक्टर से मिलने जाना चाह रहा था। वहाँ तैनात गार्ड बेवजह रोक रहा था। अभद्र तरीक़े से बोल रहा था। परिचय देने व अभद्रता ना करने को कहने पर हाथापाई करने लगा, फिर राइफ़ल तान दिया। उसके आवेश को देखते हुए मैंने राइफ़ल की नली ऊपर करने का प्रयास किया ताकि गोली ना लग जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आए दिन गार्ड किसी ना किसी के साथ दुर्व्यवहार करते है।
दूसरी तरफ़, गार्ड का कहना है कि मेरी मै अपनी ड्यूटी कार रहा था। एकसाथ सात आठ लोग अंदर जाने लगे तो मैंने माना किया। माना करने पर उनलोगो ने मेरे साथ लड़ाई की। गाली गलौज करते हुए मुझे मारने लगे।


 
			 
			 
			 
			