Site icon Ara Live

Road Widening in Ara town: 1195.02 लाख रुपए की लागत से आरा शहर की प्रमुख 2.31 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया शिलान्यास

Road Widening in Ara town: आरा शहर के भीड़ भरे इलाक़े में सड़क चौड़ीकरण होने वाला है। यह सड़क एनएच-30 पर सपना सिनेमा मोड़ से शिवगंज, सदर अस्पताल, बड़ी मठिया, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए टाउन थाना चौक पर समाप्त होगी। इसकी दूरी 2.31 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण के लिए 1195.02 लाख रुपए स्वीकृत हुए है।

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास सपना सिनेमा मोड़ के पास आरा-पटना नेशनल हाईवे पर किया गया।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आरा शहर के लिए महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया गया है। प्रगति यात्रा के तहत 380 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत है, जिसकी निविदा की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। बहुत जल्द मुख्यमंत्री का समय लेते हुए उन योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। आरा के लिए 33 करोड़ की योजना भी स्वीकृत हो गई है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। बिहार और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कई व्यस्त सड़के होंगी चौड़ी

शहर के उत्तरी भाग में मुख्य बाजार, शीशमहल, सिंडीगेट एवं दक्षिणी भाग में आरा रेलवे स्टेशन, आरा सदर प्रखंड कार्यालय तक भी चौड़ीकरण होगा। पथ निर्माण विभाग, शाहाबाद पथ प्रमंडल आरा के अंतर्गत इसका निर्माण किया जाएगा। आरा शहर के इन अतिव्यस्त इलाके वाले सड़कों का चौड़ीकरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत होगा। इन योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण होने से आरा शहर के जाम वाले स्थानों की सड़कें चौड़ी होंगी।

शिलान्यास समारोह में आरा सदर के विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी राधाचरण साह, भाजपा नेता वरुण सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह टाइगर, राजेंद्र तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभु जैन, भाजपा के आरा नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया, शाहाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सिकंदर पासवान और अन्य अधिकारी थे।

Exit mobile version