Rituraj Sinha in Ara: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता ऋतुराज सिन्हा रविवार को आरा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋतुराज सिन्हा का स्वागत किया। इस दौरान बामपाली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। संबोधित करते हुए ऋतुराज ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर जमकर बरसे।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जो यात्रा है, वह अधिकार यात्रा नहीं है। वह एसआईआर सेबोटाज (बाधा डालने वाली) यात्रा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इलेक्टोरल रोल की शुद्धिकरण नहीं होने देना चाहते है।
वह नहीं चाहते की लोकतंत्र मजबूत हो, निष्पक्ष चुनाव हो। यह लोग जो वोट चोरी के नाम पर सीनाजोरी कर रहे। इनकी आपत्ति बोगस वोट को लेकर है। वोगस वोटिंग बचाना चाह रहे हैं। इनको आपत्ति इस बात से है जो डुप्लीकेट वोट, डेथ केस वोट, डाउटफुल कागजात का वोट इनको जीतने में मदद करता है, वह ठीक करने की SIR तैयारी कर रही है।

