Site icon Ara Live

Red Cross Society Volunteering for Kumbh yatris: महाकुंभ यात्रियों की सेवा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी है तैयार

Red Cross Society Volunteering for Kumbh yatris: प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी आगे आया है। रेड क्रॉस ने आरा रेलवे स्टेशन परिसर में स्वयंसेवकों की टीम तैनात की है। यह सेवा 20 फरवरी से 26 फरवरी तक जारी रहेगी।

स्टेशन मास्टर प्रवीण कुमार ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी से सहयोग मांगा। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड क्रॉस सचिव डॉ. विभा कुमारी ने 15 युवा स्वयंसेवकों को रेलवे पुलिस बल की सहायता के लिए सौंपा। थाना अध्यक्ष रेलवे सुरक्षा बल मैडम सुमन कुमारी को यह टीम सौंपी गई। स्वयंसेवक दो पालियों में सेवा देंगे। पहली पाली दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और दूसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी। रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की है। वृद्ध और असहाय यात्रियों के लिए दो व्हीलचेयर रेल थाना को दी गई हैं। कार्यक्रम में सीनियर फाइनेंस मैनेजर अभिनंदन चौधरी, रेड क्रॉस सचिव डॉ. विभा कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रतीक, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विजय गुप्ता, दीपक कुमार अकेला मौजूद रहे। सेवा देने वाले स्वयंसेवकों में निखिल राज, शौर्य पाठक, रोहित नरेश, विक्रांत ओझा, राहुल तिवारी, चंदन सिंह, रितेश उपाध्याय, अनूप कुमार सिंह, निखिल सिंह, अभय सिंह, अनूप सिंह, ऋतुराज चौधरी, दिग्विजय कुमार पांडे, पवन पांडे और रॉकी सिंह शामिल हैं।

Exit mobile version