फटाफट

Ram kripal Yadav in Ara: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में 200 से अधिक सीटें जीतेगी NDA

Ram kripal Yadav in Ara: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बुधवार को आरा पहुँचे। आरा परिसदन में प्रेस-वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2047 तक देश और बिहार को विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं।

रामकृपाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में चल रही वोट अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि उनकी यात्रा वास्तव में परिवार और घुसपैठियों को वोट का अधिकार दिलाने की कवायद है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर अपनी संभावित हार से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में बने रहना चाहिए? क्या घुसपैठियों और दोहरी वोटिंग करने वालों को बचाने का काम विपक्ष कर रहा है! बिहार अब बूथ कैप्चरिंग वाले दौर से निकल चुका है। ईवीएम से पारदर्शी चुनाव हो रहे हैं। सोशल मीडिया के जमाने में चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी छिप नहीं सकती है। राहुल गांधी अराजक राजनीति के प्रतीक हैं। राहुल कभी भी देश की उपलब्धियों के साथ खड़े नहीं होत हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपालु यादव ने बोला कि लालू जी ने कभी कांग्रेस के चरणों में पगड़ी नहीं रखा। लेकिन उनके बेटा तेजस्वी अब राहुल गांधी के पीछे-पीछे घूमते हैं। राजद का हाल भी कांग्रेस जैसा होगा।