फटाफट

Rajiv Gandhi’s Sahadat Diwas: शहादत दिवस पर याद किए गए राजीव गांधी, शहीद भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा

Rajiv Gandhi’s Sahadat Diwas: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, शहीद भवन में किया।

अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने किया। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद अपने वक्तव्य में जिला अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी भारत के सूचना प्रौद्योगिकी युग के अग्रदूत, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के समर्थक एवं युवाओं को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता थे। श्री गांधी का बलिदान हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा हेतु सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राजीव गांधी जी का सपना एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम भारत था। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, पन्नग त्रिपाठी, अशोक यादव, प्रमोद राय, लाल देव सिंद, अरविन्द कुमार सिंह, मनोज कुमार अंजनी, रिपुंजय ओझा, सूर्य प्रकाश, मुकेश चन्द्रवंशी, राजू कुमार सिंह सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता थे।