Site icon Ara Live

Rajiv Gandhi Jayanti: राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी ने की श्रद्धांजलि सभा

Rajiv Gandhi Jayanti: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा शहीद भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि राजीव गांधी का सपना भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करना था। युवाओं को सशक्त बनाने, सूचना प्रौद्योगिकी का विस्तार करने और पंचायती राज व्यवस्था के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। विचार विभाग के महासचिव अरशद रिज़वी ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना क्रांति की नींव रखी। महिलाओं और पिछड़े वर्गों की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा युवाओं को राजनीति में सक्रिय करने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

श्रद्धांजलि सभा में त्रिवेणी सिंह, सत्य प्रकाश राय, प्रो. अरुण सिंह, घनश्याम उपाध्याय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ झुन्नू, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, डॉ. श्रीधर तिवारी, रजी अहमद, अभिषेक द्विवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, प्रभा सिंह यादव, रामानुज दुबे, देव कुमार सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version