Prashant Kishore in Karakat: बिहार बदलाव यात्रा के तहत बुधवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर काराकाट के गोड़ारी स्टेडियम पहुँचे। अपने अंदाज़ में प्रशांत किशोर ने सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार बदलाव का तरीक़ा लोगों को बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपने पांच किलो अनाज के लिए वोट किया, मिल भी रहा है। आपने बिजली, सड़क के लिए वोट किया मिल रहा है। आपने अयोध्या और हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट दिया, वो भी मिला। आपने शिक्षा, रोज़गार और पलायन रोकने के लिए वोट नहीं दिया है कभी। आपने अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट नहीं दिया है। जब आप इसके लिए वोट देंगे तो ये भी मिलेगा। बिहार के लोग अनाज बिजली, सिलेंडर के लिए तथा नेताओं की चेहरे व उनकी जाति देख वोट किया। लेकिन कभी अपने बच्चों की पढ़ाई व रोजगार के लिए वोट नहीं किया। इसी से बिहार बदहाल है।
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छठ बाद व साल के अंदर आपकी गरीबी खत्म होने वाली है। किसी भी बेरोजगार बिहारी को प्रान्त से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दस से 12 हजार रुपये तक का रोजगार उन्हें अपने जिले व प्रान्त में ही उपलब्ध होगा। कहा कि सरकार बनती है तो दिसम्बर बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 11 सौ की जगह सम्मान पूर्वक दो हजार मिलेगा। वर्तमान सरकार तो बस हमारे घोषणा के बाद उसी काम को कर रही है। प्रशांत किशोर के साथ पहुँचे प्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया।
भोजपुर की रही बड़ी भागीदारी, 60 बसें और 35 से ज़्यादा गाड़ियाँ शामिल
प्रशांत किशोर की गोड़ारी स्टेडियम में हुई इस सभा में भोजपुर ज़िले की बड़ी भागीदारी रही। पहले यह सभा जगदीशपुर में होनी थी, इसलिए भोजपुर ज़िले के सभी कार्यकर्ताओं की बड़ी तैयारी थी। बाद में यह सभा काराकाट में हुई, तो भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने वहाँ के लिए भी अपना बखूबी योगदान दिया। भोजपुर ज़िले से लगभग 3600 की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लोग पहुँचे। वे अलग- अलग माध्यमों से प्रशांत किशोर को सुनने पहुचें। उनके जाने के लिए ज़िले से लगभग 60 बसें और 35 से ज़्यादा गाड़ियाँ गई। हर प्रखंड से लोग ख़ुशी- ख़ुशी बढ़चढ़ कर शामिल हुए।
भोजपुर के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भोजपुर हमलोगो की जन्मदात्रि मिट्टी है। इसके प्रति एक अलग संवेदना है। मै यहाँ आकर अपने लोगों के साथ जा रहा, मुझे इस बात की ख़ुशी है। उनके साथ हीं पार्टी के वरिष्ठ सदस्य पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल तब और बढ़ जाता है जब उनके नेता उनके साथ खड़े होते है। हमलोगो का दायित्व है की हम सबको साथ लेकर चले। हर प्रखंड के लोगों से बात करके हमने जायज़ा लिया है। सभी ख़ुशी ख़ुशी शामिल हों रहे।
भोजपुर ज़िले में सबको संयोजित करने वाले ज़िलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि भोजपुर की बड़ी भागीदारी है। ये हम सबके लिए गर्व की बात है। किसी कार्यकर्ता या आमजन को कोई परेशानी नहीं होगी। सबके लिए समुचित व्यवस्था है। ज़िला प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने बताया की हर प्रखंड में पूरी तैयारी है। सभी अपने समय से निकलेंगे। सभा में जाने के लिए बड़हरा से धनजी सिंह, कोईलवर से कौशलेंद्र सिंह, आरा से दीपक सिंह, डॉ विजय गुप्ता, अशोक मानव एवं ज़ाकिर हुसैन, तरारी से नवीन राय, शाहपुर से डॉ पद्मा ओझा, अनुरानी झा, विनय कृष्ण मिश्र, पीरो से शत्रुघ्न तिवारी व हरी तिवारी समेत कई लोग बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुँचे थे।

