PK in Charpokhari: पाँच किलो अनाज प भोट दियाई की बच्चा के भविष्य ख़ातिर….. भीड़ ने कहा- बच्चा ख़ातिर, मोदी जी फ़ैक्टरी बिहार में देलन की गुजरात में….. गुजरात में, वोट दियाई…. ना, नीतीश कुमार रहिहन की जईहन…. जईहन। ये संवाद प्रशांत किशोर और जनता के बीच चरपोखरी में हो रहा था। प्रशांत किशोर के हर सवाल पर जनता का पूरा समर्थन और जवाब दिख रहा था। दरअसल, शनिवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भोजपुर ज़िले के अगिआंव विधानसभा अंतर्गत चरपोखरी में बिहार बदलाव को सम्बोधित कर रहे थे। बिहार बदलाव सभा में तक़रीबन दस हज़ार लोगों की भीड़ थी। बारिश के बीच जनता प्रशांत किशोर को सुनने आई थी।
जनसुराज पार्टी भोजपुर ज़िले में लगातार विस्तार कर रही है। ऐसे में प्रशांत किशोर की यह सभा लोगों के लिए बहुत उत्साहित करने वाली थी। प्रशांत किशोर ने जनता को बताया कि हमने जिस काम के लिए वोट दिया वह मिला। पर हमने अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट नहीं दिया। इस बार आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें। कोई नेता आके आपको ठगे तो सतर्क रहें।
लालू यादव पर हमलावर होते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे जात की राजनीति नहीं करते। कहाँ किसी यादव परिवार को उन्होंने आगे बढ़ाया। किसी यादव को कब कहा की योग्य हो मुख्यमंत्री बनो। वो तो अपने परिवार की राजनीति कर रहे है। उनको अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी वोट बिहार के लोगों से माँगते है और फ़ैक्टरी गुजरात में लगाते हैं। बिहार को बस लेबर सप्लाई के लिए समझा गया है। नीतीश कुमार की तो इस बार विदाई तय है। वे सरकार सम्भालने की स्थिति में नहीं है। उनके आसपास बैठे कुछ लोग सरकार चला रहे। अब ये अब नहीं चलेगा। बिहार के लोग अपना अधिकार लेंगे।
भोजपुर ज़िला अंतर्गत हुए इस कर्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व सेनाध्यक्ष एस के सिंह, संदेश के पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय, ज़िला अध्यक्ष अभय सिंह, महासचिव चंद्रभानु गुप्ता, अभियान समिति संयोजक सलमा बेगम, नवीन राय, कमलेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र, चंद्रशेखर सिंह, डॉ विजय गुप्ता, गोविंद सिंह, अनिल मिश्र, धीरेंद्र पांडेय, सोनू पासवान, राहुल सिंह, डॉ पद्मा ओझा, विनय कृष्ण, किरण सिंह, विष्णु शंकर, कमलेश मिश्र, अत्रि तिवारी, स्वीटी मिश्रा समेत प्रखंड व पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल रहे।

