फटाफट

PK in Bhojpur: 13 सितंबर को भोजपुर के चरपोखरी आ रहे प्रशांत किशोर, बिहार बदलाव सभा को करेंगे संबोधित, जिलेवासियों में उत्साह

PK in Bhojpur: कल 13 सितंबर को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के भोजपुर में आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में खास उत्साह है। वे अगिआंव विधानसभा अंतर्गत चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में होने वाली बिहार बदलाव सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पूरे जिले में तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को जनसुराज जिला कार्यालय, चंदवा में एक प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी गई। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता रूपेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हर बिहारी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है। यह किसी एक व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है। यह एक विचारधारा की लड़ाई है। भोजपुर ज़िला क्रांति का नेतृत्व करता है, इसलिए हमारी ज़िम्मेदारी बड़ी है।

हमसब इसी मिट्टी में पैदा हुए है, पले बढ़े है। कोई उच्च शिक्षा के लिए तो कोई नौकरी के लिए बिहार से बाहर निकला। ये दर्द बिहार के हर घर के युवा का है। अन्य पार्टियाँ अबतक कहती आई हैं कि बिहार के लोग हर जगह है। बिहारी मज़दूरों से देश चलता है। पर ये हमलोगो के लिए कोई गर्व की बात नहीं है। हमें अपने राज्य में अच्छी शिक्षा और रोज़गार मिले तो कोई बाहर क्यों जाएगा। जिस बिहार को हमने किताबों में समृद्ध पढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में जो बिहार अग्रणी रहा। उसकी ऐसी दुर्दशा हो गई। पर अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। हमारे बच्चों के भविष्य की बात है। हमलोग अब इसे संवारेंगे। पलायन को रोकेंगे, यहीं रोजी – रोजगार की व्यवस्था करेंगे। हमारा सबसे पहला कदम शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ेगा।

शाहाबाद अभियान समिति सदस्य नवीन राय ने कहा कि प्रशांत किशोर की हर सभा में महिलाएँ और युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ज्युतिया का पर्व है फिर भी भोजपुर की माताएँ- बहनें बड़ी संख्या में रहेंगी। सबको जनसुराज से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ये बाबू वीर कुंवर सिंह का भोजपुर है। जिस व्यक्ति ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए, हमलोग उस धरती के है। गुलामी हमलोगों के खून में नहीं है। हमारे भोजपुर की मिट्टी ने हमें जिद्दी बनाया है। हम जुझारू लोग है, हार नहीं मानते। इस व्यवस्था परिवर्तन को लड़ाई में भी हम आगे रहेंगे। अपने जिद्द से हम परिवर्तन लाकर दिखाएंगे।

चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा कि यहां के लोग ऊर्जावान रहे है। उन्हें सही गलत का पूरा ज्ञान है। सिर्फ़ हमारी पार्टी ने पलायन का मुद्दा उठाया है। बाक़ी पार्टियों के पास कोई मुद्दा कहाँ होता है। हमलोगों के कहने के बाद सामाजिक पेंशन बढ़ा दिया गया। शारीरिक व अन्य शिक्षकों की बात हुई। कई वर्ग को आर्थिक मदद को कहा गया। ये सब हमारे मुद्दे है। देखा देखी राजद भी बोलती है और एनडीए भी। पिछले कई वर्षों से जनता के साथ छल हो रहा। बाहुबल का भी खूब प्रयोग हुआ। जनता इससे त्रस्त है और उबरना चाहती है। जो सत्ता में हैं, वे सिर्फ अपने बच्चों का सोचते है, उनका भविष्य बनाते है।  युवाओं के नौकरी की, बच्चों के भविष्य की उनको चिंता कहां होती है।

कार्यालय प्रभारी अनिल मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर हमारे हर कार्यकर्ता उत्साहित है। आम लोगों में भी खूब उत्साह है। प्रशांत किशोर को सुनने के लिए पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी खूब उत्साहित है। युवाओ में तो जुनून है। प्रशांत किशोर युवाओं के हीरो है। इस बार निश्चित तौर पर बदलाव होकर रहेगा। भोजपुर के हर गाँव में जनसुराज की गूंज है। प्रशांत किशोर के पास बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की सुदृढ़ योजना है। बिहार को बढ़ाने के लिए हमलोगो को उनका साथ देना होगा।

कल 13 सितंबर, शनिवार को चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित बिहार बदलाव सभा में पूरे ज़िले के लोगों को हमारी तरफ़ से आमंत्रण है। मीडिया के सभी साथी भी सादर आमंत्रित है। आपके सहयोग से जनसुराज की आवाज घर घर तक पहुंचेगी।