Site icon Ara Live

Photo Story from Ara Jail: आरा जेल में DM ने क़ैदियों की समस्याएँ जानी, लगा बंदी दरबार

Photo Story from Ara Jail:

आरा जेल में बंद क़ैदियों की समस्याओं का भी समाधान होगा। उनकी समस्याएँ भी सुनी जाएँगी। इसे लेकर भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन किया। उन्होंने कैदियों की समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर भोजपुर DM ने जेल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

बंदी दरबार के दौरान कैदियों ने चिकित्सा, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग रखी। इसके अलावा, कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल से जुड़ी समस्याओं को भी उजागर किया।

जिला पदाधिकारी ने गृह विभाग के निर्देशानुसार नियमित रूप से बंदी दरबार आयोजित करने की जानकारी देते हुए, कैदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विशेष रूप से अंडर ट्रायल मामलों को जल्द निपटाने के लिए संबंधित विभागों को स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, आरा), सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Exit mobile version