Site icon Ara Live

Photo Story। Bihiya। बिहियाँ चौरस्ता है जाम से तंगहाल, DM पहुँचे जानने हाल, निकलेगा निदान

Photo Story:

बिहियाँ चौरस्ता पर हर रोज़ जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोग तो अब इसके आदि होते जा रहे है।

बस वालों के लिए वही बस स्टाप है। ऑटो वालों का वही हाल। दुकानदारों की दुकाने वहीं और राहगीरों के रास्ते भी वही।

जाम की इस समस्या को देखने, जानने व निदान निकालने के लिए गुरुवार को भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया बिहिया चौरस्ता पहुँच गए।

इस दौरान बिहियाँ चौरस्ता से होकर आरा-बक्सर मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को अविलंब चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, उन्होंने जल जमाव की समस्या निदान हेतु संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं कार्यपालक पदाधिकारी, पथ प्रमंडल को समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब जल निकासी के लिए नाले का निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, बिहियाँ के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version