Nityanand Ray in Ara: गुरुवार को आरा के आरा क्लब प्रांगण में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी शामिल हुए।
कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, आरा सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, लोजपा ( रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर सहित सभी दलों के जिलाध्यक्षों ने किया। सम्मेलन में भाजपा, जदयू, लोजपा ( रामविलास), हम और रालोमो के कार्यकर्ता शामिल हुईं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार और परिवारवाद के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं। ये विदेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कर बिहार में लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिहार की जनता इन्हें आगामी चुनाव में धूल चटा देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना बंद करो। कांग्रेस और राजद के लोग गाली-गलौज करते हैं। तेजस्वी यादव चारा घोटाला के पैसा से पले है। सोने-चांदी के चम्मच में खाए है। देश का बंटवारा उनके पूर्वजों ने कराया है।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार के कारण गरीब, दलित, पिछड़े और कमजोर तबके के लोग निर्भीक होकर वोट डाल रहे हैं। यह एनडीए सरकार की देन है। राहुल और तेजस्वी यादव ने बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को वोटर बनवाने की साजिश की, जिसे चुनाव आयोग अब उजागर कर रहा है। बिहार की जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली। आरा में 420 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास से विकास तेज़ी से होगा। लोग अब कभी लालटेन युग में लौटना नहीं चाहते।
आरा सदर के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार से आरा समेत पूरे जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आवास और कृषि क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है।
बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास पहुँचा है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करें।
सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता जदयू के महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, जदयू के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लोजपा ( रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना पांडेय, रालोमो जिलाध्यक्ष जागा कुशवाहा, संदेश से राम दिनेश यादव, भाजपा शिक्षा मंच के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह, बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह, हम सेक्युलर के महेश्वर मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लव पांडेय, कौशल विद्यार्थी, विजय सिंह, सीडी शर्मा, राजेंद्र तिवारी, महेश पासवान, संजीव गुप्ता, पंकज प्रभाकर, जिला महामंत्री ममता सिंह, पूनम कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सागर, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी, अशोक सिंह, रोबिन कुशवाहा थे।

