Site icon Ara Live

National Sports meet: डीएवी स्कूल में क्लस्टर लेवल पर आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स मीट का समापन, बालिका वर्ग में डीएवी बक्सर की धूम

National Sports meet: आरा शहर के धनुपरा  स्थित डीएवी स्कूल में क्लस्टर लेवल पर आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स मीट का समापन गुरुवार को हुआ। इस आयोजन में बिहार प्रक्षेत्र के 16 डीएवी विद्यालयों से कुल पांच खेलों यथा जूडो, कराटे, कुश्ती ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया।

जूडो खेल के बालक वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र वाले 35 किलो में डीएवी बक्सर के अभिमान सिंह व 40 किलो वजन में आदर्श कुमार, 45 किलो वजन में डीएवी मील रोड आरा के अविनाश कुमार, 50 किलो वजन में डीएवी ट्रांसपोर्ट नगर पटना  के प्रियांशु कुमार गौतम ने जीत दर्ज की। वहीं, बालक वर्ग में 50 किलो से कम वजन वाले में डीएवी गोला रोड पटना के आदित्य कुमार सिंह, 60 किलो वजन वाले में डीएवी धनुपरा आरा के श्रेष्ठ भारद्वाज, 66 किलो वजन में डीएवी धनुपरा आरा के आयुष कुमार, 81 किलो वजन में डीएवी बीएसईबी पटना के नैतिक राज पांडे, बॉक्सिंग खेल में 14 वर्ष के बालक वर्ग में 20 किलो वाले में डीएवी बक्सर के आर्यन सिंह, 40 से 42 किलो में डीएवी डुमरांव के लकी कुमार, 44 से 46 किलो में डीएवी बक्सर के अंतेश्वर प्रसाद, 48 से 50 किलो में डीएवी बक्सर के मोहम्मद फिरोज आलम, 17 वर्ष के बालक वर्ग के 46 किलो में डीएवी बक्सर के सौरभ कु., 46 से 48 किलो में डीएवी डुमरांव के सौरभ कुमार, 48 से 50 किलो में डीएवी बक्सर के लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, 50 से 52 किलो में डीएवी बक्सर के हिमांशु सिंह यादव, 57 से 60 किलो में डीएवी डुमरांव के कुणाल कुमार, 63 से 66 किलो में डीएवी परसा बाजार के सक्षम कुमार, 70 से 75 किलो में डीएवी डुमरांव के सचिन, 75 से 80 किलो में डीएवी परसा बाजार के आदित्य सिंह, 80 किलो में डीएवी मोहनिया के मयंक शेखर,  75 से 81 किलो में डीएवी मोहनिया के मयंक शर्मा और 81 से 91किलो में डीएवी सगुना मोड़ दानापुर के ऋतिक कुमार ने जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ़ बालिका वर्ग के हुए मुक़ाबलों में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग के 14 साल के कम उम्र में 30 से 32 किलो में डीएवी बक्सर की आराध्या सिंह, 34 से 36 किलो में डीएवी बक्सर की अनन्या गुप्ता, 36 से 38 किलो में डीएवी बक्सर की आरोही सिंह, 40 से 42 किलो में डीएवी बक्सर की नव्या कृष्णा श्रीवास्तव,  42 से 40 किलो में डीएवी बक्सर की अनुप्रिया, 46 से 48 किलो में डीएवी बक्सर की रिया कुमारी, 17 वर्ष के 42 किलो में डीएवी बक्सर की अतिथि कुमारी और 42 से 44 किलो में डीएवी बक्सर की परी कुमारी ने जीत दर्ज की।

बिहार प्रक्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके झा और वी. आनंद ने सभी विजेता खिलड़ियों को पुरस्कृत किया।

Exit mobile version