National Sports Meet: आरा के धनुपरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट का क्लस्टर हुआ। इसमें डीएवी पटना, भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिले के कुल 16 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस स्पोर्ट्स मीट में कुल पांच खेलों यथा जूडो कराटे, कुश्ती, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि मार्शल आर्ट शामिल हैं।
जूडो की प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 36 किलो के अंदर पलक कुमारी, डीएवी बक्सर,44 किलो के अंदर मानवी प्रिया, डीएवी धनुपरा, आरा, 50 किलो के अंदर मंताशा अधिका और 50 किलो से अधिक में डीएवी बक्सर की समृद्धि श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। वहीं, लड़कों में 35 किलो के अंदर डीएवी बक्सर के अभिमान सिंह, , 40 किलो के अंदर आदर्श कुमार, 45 किलो में डीएवी आरा के सत्यम कुमार, 50 किलो से ज्यादा में डीएवी कैंट रोड खगौल पटना के प्रवण राज ने जीत दर्ज की।
बिहार प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके झा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कहा कि खेल में ना किसी की हार होती है ना ही किसी की जीत होती है। इसलिए इसे खेल भावना से खेला जाना चाहिए। आयोजन में बिहार जोन “जे”(बक्सर) के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी वी आनंद , सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, पटना प्रक्षेत्र,एसी झा, डीएवी धनुपरा, आरा के प्राचार्य डॉक्टर शशि शेखर सिंह, रतवार मोहनिया के प्राचार्य पीसी दास, कोचस के प्राचार्य अनिमेष चटर्जी, बिहटा के प्राचार्य हरिशंकर श्रीवास्तव व अन्य लोग रहे ।

