MR found Dead: आरा में घर से निकले एक MR का शव बरामद हुआ है। उसका शव तीयर थाना क्षेत्र के सिकरिया हाल्ट के समीप झाड़ी से सोमवार को बरामद किया गया है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा। वहीं मृतक के शरीर के में उसके सिर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण परिजन द्वारा हत्या शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है
जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी कमलेश प्रसाद सिंह का 39 वर्षीय पुत्र नीतीश प्रसाद सिंह हैं। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह पेशे से MR था और मेडिसिन कंपनी में काम करता था।
मृतक के छोटे भाई अंजिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे उसने अपने भाई नीतीश प्रसाद सिंह से फोन पर बात की थी। उन्होंने गांव आने की बात भी कही थी। जब मोबाइल पर दोपहर बारह बजे कॉल किया तो स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद उनकी पत्नी पर फोन किया, लेकिन उसने बताया कि वह सुबह से घर से निकले है।
कुछ जानकरी के बाद वह बाइक से आरा जब अपने भाई के घर पहुंचा तो उसके भाई के साढू अक्षय कुमार ने बताया कि उनका शव फेंके होने की जानकरी मिली है। जिसके बाद परिजन सिकरिया हाल्ट के समीप झाड़ी के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में वहां पड़ा है। इसके पश्चात परिजन उसके शव को एंबुलेंस से आरा सदर अस्पताल ले आए। इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक के छोटे भाई अंजिलेश कुमार सिंह ने अपने भाई की हत्या कर उंसके शव को झाड़ी में फेक जाने केई आशंका जताई है। हालांकि, उसने अपने भाई के गांव या आरा में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया। साथ ही उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई दो बहन में तीसरे स्थान पर था।


 
			 
			 
			