फटाफट

MM Mahila College: जैव विविधता दिवस पर महिला कॉलेज में हुआ एक दिवसीय सेमिनार, जैव विविधता संरक्षण में भागीदार बनाना उद्देश्य

MM Mahila College: एमएम महिला कॉलेज में 20 मई को जैव विविधता दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। यह सेमिनार वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र विभाग ने मिलकर किया। सेमिनार में इस वर्ष की थीम “योजना का हिस्सा बनें” रही। इसका उद्देश्य लोगों को जैव विविधता संरक्षण में भागीदार बनाना है।

अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने की। उन्होंने कहा, जैव विविधता केवल पर्यावरण का विषय नहीं है। यह मानव जीवन और अस्तित्व से जुड़ा है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि प्रो. विकास चंद्र, प्राध्यापक, महाराजा कॉलेज, आरा रहे। उन्होंने कहा, जैव विविधता का क्षय मानवता के लिए खतरा बनता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का सीमित उपयोग कर टिकाऊ विकास की ओर बढ़ना होगा।

संचालन डॉ. राखी सिंह, विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग ने किया। उन्होंने जैव विविधता के शैक्षणिक और सामाजिक पक्षों पर प्रकाश डाला। सेमिनार में छात्राओं ने पोस्टर प्रजेंटेशन, निबंध लेखन और पर्यावरणीय शपथ जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इनका उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना और उनमें संरक्षण की भावना जगाना रहा। मधुरी कुमारी, अमृता कुमारी, कोमल कुमारी, श्रेया कुमारी, नैन्सी, वैभवी तिवारी और अंकिता कुमारी ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रतियोगिता में अंकिता कुमारी को प्रथम, नैन्सी को द्वितीय और वैभवी तिवारी व मधुरी कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। अंत में डॉ. राजबाला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद किया। मौके पर डॉ. सुप्रिया झा, डॉ. स्मृति चौधरी, डॉ. सादिया हबीब, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. कुमारी शिल्पा, डॉ. रजनी नवसरिया, डॉ. शिखा, डॉ. निवेदिता, डॉ. अमरेश, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. आशा, डॉ. नेहा वर्मा, डॉ. राघव और श्री अमरजीत मिश्रा उपस्थित रहे।