Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर आज भगवान शिव की बारात निकलेगी। शिव बारात शोभा यात्रा समिति ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को गज्जू लाल शिव मंदिर, रामगढ़ीया हनुमान टोला में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद हल्दी रस्म पूरी की गई। समिति के संरक्षक दंडी बाबा ने रुद्राभिषेक किया। हल्दी रस्म के दौरान श्रद्धालु पीले वस्त्रों में भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अरुण गुप्ता ने बताया कि शिव बारात आज बुधवार को सुबह 11 बजे निकलेगी। बारात में आकर्षक झांकियां और बाजे-गाजे के साथ बाबा पालकी पर सवार रहेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।
इस मौके पर शिव बारात शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतीक राज, उपाध्यक्ष मंजिल सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सहसंयोजक सोना लाल, विशाल सिंह, रोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, हाउसिंग कॉलोनी चंदवा में आज 24 घंटे का अखंड हरि-कीर्तन होगा। मंदिर के संस्थापक सह अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शिव विवाह, रुद्राभिषेक सहित कई धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। जय मां काली बखोरापुर वाली प्रांगण में भी 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। मंदिर के मीडिया समन्वयक अखिलेश बाबा ने बताया कि इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश की दो-दो कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी।

