Mahadalit Commission: नगर पंचायत गड़हनी के एक निजी उत्सव पैलेस में गाडगे भीम संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी राधा चरण शाह और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बहादुर राम ने की।
श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार में दलितों और अतिपिछड़ों को सम्मान मिला है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। नीतीश कुमार ने दलित और गरीब बस्तियों तक सड़क, नाली सहित कई विकास कार्य कराए हैं। समारोह के दौरान बिहार महादलित आयोग का सदस्य बनाए गए रामेश्वर रजक को राधा चरण शाह, श्रीभगवान सिंह और उदय शंकर सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रामेश्वर रजक को राज्य महादलित आयोग का सदस्य बनाए जाने से गरीबों में उत्साह है। इससे दलितों और अतिपिछड़ों का उत्थान होगा। रामेश्वर रजक हमेशा दलित, पिछड़े और गरीबों के लिए काम करते हैं।
इस मौके पर अकबर अली, रामबाबू, रोहित, पुष्पा कुशवाहा, सोनम पटेल, मदन राम, जितेंद्र राम, शिवशंकर राम, राजीव रंजन, विजय मुखिया, काशी नाथ, अजीत सिंह, अनीता देवी और अख्तर हुसैन सहित कई लोग थे।

