Site icon Ara Live

Laharpa murder case: लहरपा हत्याकांड में 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुरानी रंजिश में हुआ वारदात

Laharpa murder case: ज़िले के लहरपा ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट ने 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। थानाध्यक्ष सह आईओ रणवीर कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसके बाद पूर्व मुखिया पुत्र बबलू सिंह, पवन सिंह, अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी राज ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इस मामले में अब तक पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के पति रमेश सिंह, पुत्र धनेश सिंह के अलावा विजय बहादुर सिंह उर्फ बीबी सिंह, नवनीत सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या हुआ था

गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार को देर रात शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। घटनास्थल पर ही 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें इलाज के दौरान अस्पताल में एक और युवक की मौत हो गई थी।

बारात के दौरान थार गाड़ी को साइड देने पर विवाद शुरू हुआ था। इस विवाद को लोग सुलझा ही रहे थे कि 2 लोगों ने थार सवार युवकों को टारगेट कर गोलियां बरसाईं। राइफल से 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें गाड़ी पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद 5 लोगों को भी बुलेट और छर्रा लगा था।

Exit mobile version