Site icon Ara Live

Labhuani mahotsav: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां लभुआनी महोत्सव पहुंचे, कहा- नहीं आता तो सुंदर कार्यक्रम से वंचित रह जाता

Labhuani mahotsav: भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के लभुआनी गांव में शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां लभुआनी महोत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें बिहार के राज्यपाल के साथ -साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह शामिल हुई। राज्यपाल ने गणेश मंदिर का शिलान्यास किया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली जाने वाला था, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि अगर मैं यहां नहीं आता तो इतनी सुंदर कार्यक्रम से वंचित रह जाता। यह सत्संग है। उन्होंने कहा कि मैं आप सबको बहुत साधुवाद देता हूं। भगवान राम मुक्ति के रूप है।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम धर्म के मुक्ति रूप है और खुद धर्म है। जैसे इंद्र भगवान, भगवानों के नायक है। वैसे ही भगवान राम हमारे लिए नायक है। सबसे बड़ा सनातन आदर्श है। उन्होंने कहा कि भगवान राम कहते है कि जो लोग मेरे प्यार के पात्र है, जो मेरी दया के पात्र है, जो मुझे सुख सुविधा उपलब्ध कराते है। अगर मुझे इन सब का त्याग करना पड़े तो मुझे कोई हिचक नहीं होगी।

सभा को संबोधित करने के बाद राज्यपाल ने गणेश मंदिर का शिलान्यास किया।

Exit mobile version