Site icon Ara Live

सदर अस्पताल में पहली बार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क हुआ कूल्हे का सफल ऑपरेशन

सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में बिहिया प्रखंड के गंज गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक का कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया. इस ऑपरेशन में सिविल सर्जन डॉ शिशिर कुमार सिन्हा एवं डॉ विकास सिंह (आयुष्मान नोडल पदाधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया. वहीं, सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप सिविल सर्जन द्वारा नई चिकित्सकीय सेवाओं की दिशा में पहल करते हुए यह महत्वपूर्ण ऑपरेशन संभव हुआ.

इस ऑपरेशन में डॉ सूर्यकांत निराला (अस्थि सर्जन), डॉ विकास सिंह (सर्जन), डॉ जेएन. मिश्रा (निश्चेतक), डॉ स्नेहा द्विवेदी (डीएनबी स्टूडेंट), संजीव कुमार (ओटी इंचार्ज), दीपक कुमार (ओटी असिस्टेंट) तथा शेखर प्रकाश (आयुष्मान जिला समन्वयक) का सक्रिय सहयोग रहा. डॉ. सूर्यकांत निराला को इस सफल ऑपरेशन के लिए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन द्वारा धन्यवाद एवं सराहना प्रकट की गयी.

Exit mobile version