Site icon Ara Live

Jansuraj party: जनसुराज के हस्ताक्षर अभियान में भोजपुर भी शामिल, कहा- यह बदलाव का दौर है

Jansuraj party: जनसुराज द्वारा शुरू किए गए “बदलाव का हस्ताक्षर” राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में चंदवा मोड़, आरा में  स्थित जन सुराज पार्टी भोजपुर ज़िला कार्यालय में भी रविवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान की अगुआई भोजपुर जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने की।

जन सुराजीयों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए “बदलाव के हस्ताक्षर” अभियान को सफल बनाया।

सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। वर्ष 2023 के जातीय जनगणना में राज्य के चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को ₹2 लाख की सहायता राशि अब तक मुहैया नहीं कराई गई है। भूमि सर्वे के नाम पर सिर्फ़ लूट मची है। 50 लाख भूमिहीन दलित व अति पिछड़े परिवारों को घर बनाने के लिए तीन डिसमिल भूमि नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विगत 4-5 दशकों से बिहार की सत्ता में काबिज राज्य और केंद्र की सरकार ने बिहार और बिहारी को सिर्फ धोखा अथवा ठगने का काम किया है। पर अब यह बदलाव का दौर है। प्रशांत किशोर ने बदलाव का बिगुल फूंका है।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज कर चुकी है। शहर से गांव की झुग्गी झोपड़ियां तक जनसुराजी भावि पीढ़ी के लिए बदलाव का अभियान छेड़े हुए हैं। इस अभियान में बम ओझा, अनिल कुमार मिश्र, कमलेश सिंह, अमित चौबे, जिला पार्षद परिधि गुप्ता, राजीव रंजन राज, प्रद्युम्न यादव, कमल सिंह, अक्षय मिश्रा एवं बैकुंठ सिंह समेत कई जनसुराजी उपस्थित रहे।

Exit mobile version