फटाफट

Jansuraj Bihar Badlaw Yatra Shahpur: भोजपुर ज़िले में शाहपुर विधानसभा से शुरू हुई ‘बिहार बदलाव यात्रा’, एकजुट हो हर गाँव- हर घर तक पहुँचने का लक्ष्य

Jansuraj Bihar Badlaw Yatra Shahpur: बिहार को नई दिशा देने वाली जनसुराज पार्टी सभी जिलों में “बिहार बदलाव यात्रा” का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शाहपुर विधानसभा अंतर्गत बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत हुई। बिहियां स्थित प्रसिद्ध महथिन माई के मंदिर से इस यात्रा को जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह एवं शाहाबाद चुनाव अभियान समिति सदस्य नवीन राय ने जनसुराजी झंडा दिखा कर सभी पंचायतों में भ्रमण के लिए विदा किया। यात्रा की अध्यक्षता शाहपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी महेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में हमलोग पूरे शाहपुर में यात्रा करेंगे। हर गांव में जनता तक पहुंचेंगे।

शाहपुर में बिहार बदलाव यात्रा का प्रतिनिधित्व करते हुए संभावित प्रत्याशी डॉ पद्मा ओझा, विनय कृष्ण मिश्र, अनुरानी झा एवं विकास गुप्ता समेत अनुमंडल अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष पूरे काफिले के साथ हर पंचायत, हर गांव में घूम – घूम कर लोगो को जागरूक करने निकल पड़े। सभी के हाथों में जनसुराज के पीले झंडे, चुनाव चिन्ह वाली तख्तियां और जनसुराज के वादों की एक पर्ची थी। जिसे वे गांव को लोगो को दे रहे थे और हर मुद्दे को समझा रहे थे।

एक दिन में पाँच पंचायत में चली यात्रा, कई गाँव तक पहुँची

पहले दिन की यात्रा के रूट मैप को लेकर जिला प्रवक्ता रूपेंद्र मिश्र ने बताया कि पहले दिन की यात्रा में पांच पंचायत का सफर हुआ। बिहियां नगर पंचायत से शुरू होकर मंझौली, चकवथ, कमरियांव होते हुए तियर में आकर समाप्ति हुई। इस दौरान बगहीं, चकरहीं, करखिया, जादोपुर, मनियारा, सीकरिया समेत कई गांव में लोगों को जनसुराज पार्टी की सोच और उनके बच्चों के भविष्य संवारने के लिए बदलाव के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि शाहपुर से जुड़ी यात्रा की हर जानकारी शाहपुर के प्रवक्ता अंजनी कुमार मिश्र एवं संतोष सिंह मीडिया व सोशल मीडिया के साथ जनसंप्रेषण के सभी माध्यमों तक पहुँचाते रहेंगे।

तियर गांव में आकर यात्रा सभा में बदल गई। जनता को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस बार वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार चुनें। पलायन रोकने और बेरोजगारी दूर करने के लिए व्यापक बदलाव के बारे में सोचे। जनसुराज उन्हें विकल्प दे रहा है।

जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि यह यात्रा सभी जिले में चल रही है। हमारे जिले में सात विधानसभा क्षेत्र है। सब जगह यात्रा होनी है। आज शाहपुर से शुरुआत हो गई। हमें जिले के हर गांव, हर घर तक जाना है। सभी लोगों को जनसुराज के लक्ष्य के बारे में बताना है। बहुत बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है।

जिला चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा कि हमलोगों ने जिले के सभी विधानसभा में अलग- अलग प्रभारी तय किए हैं। उनके निर्देश में रूट मैप बनाकर सभी गांव का भ्रमण किया जा रहा है। सभी को प्रचार सामग्री भी मिली है। सबका प्रयास और लक्ष्य एक है। स्थानीय चुनाव प्रभारी महेश सिंह ने भी कहा कि हमलोगों ने ऐसी तैयारी की है की कोई गाँव और गाँव का कोई टोला- मोहल्ला नहीं छूटेगा। जनसुराज को हर घर तक पहुँचाएँगे।

संभावित प्रत्याशियों ने कहा- हमारी यात्रा सफल है

डॉ पद्मा ओझा ने बताया कि यहां के वर्तमान विधायक से जनता संतुष्ट नहीं है। शाहपुर के लोग अब बदलाव चाह रहे है। हमलोग पारिवारिक लाभ कार्ड के बारे में भी लोगो को बता रहे। लोगों को यह बदलाव पसंद आ रहा है। लोगों का दर्द किसी एक दिन का नहीं है। बहुत समय से वे एक- दो परिवारों को चुन रहे और धोखा खा रहे है। इस बार कुछ अलग होगा।

वहीं, विनय कृष्ण मिश्र ने कहा कि हमलोगों ने एकजुट होकर यात्रा निकाली है। गांव के लोगों को जनसुराज के बारे में पता चल गया है। उन्हें एक बेहतर विकल्प दिख रहा है। हम अपनी सरकार के वादों को भी तर्कपूर्ण तरीके से समझा रहे। लोग भी अपनी समस्या बताते है। उनका दर्द सुनकर हमलोग की आँखे नम हो जाती है। इस बदलाव का संकल्प हमारा है, पर इसकी ताक़त जनता बनेगी।

अनुरानी झा ने कहा कि जिस गांव में हमलोग जाते हैं वहां लोग पहले से इंतजार में बैठे है। जनसुराज के बारे में सब जानते है। ये हम सबका पहले से किए गए प्रयास का नतीजा है। जनता तो परिवर्तन का मूड बना चुकी है। उन्हें बदलाव की आस है। ऐसे में हमारी यात्रा तो सफल है।

बिहार बदलाव यात्रा में जिला कमिटी सदस्य, अनुमंडल सदस्य, शाहपुर व बिहियां प्रखंड व पंचायत समिति के सभी सदस्यों के साथ हीं हजारों की संख्या में जनसुराजी कार्यकर्ता थे।