Inauguration of RO Water treatment plant: भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर में “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोजपुर जिले के हित नारायण क्षत्रिय हाई स्कूल, आरा में एक अत्याधुनिक आरओ जल शोधक का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, महापौर इंदु देवी, बिहार विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह, अंचल दंडाधिकारी रश्मि सिन्हा, वरिष्ठ सलाहकार खनन मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रख्यात सामाजिक नवप्रवर्तक विकसित भारत 2047 अवनीश त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य लोग शामिल हुए।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ जल से ही रखी जाती है. यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी, बल्कि जल जनित बीमारियों से भी उन्हें बचाने में सहायक सिद्ध होगी। वरिष्ठ सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि आरओ जल शोधक को पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। यह न केवल जल को शुद्ध करता है, बल्कि उसमें मौजूद हानिकारक रसायनों, बैक्टीरिया और रोगाणुओं को भी समाप्त करता है। यह प्रधानमंत्री हर घर जल अभियान को मजबूती प्रदान करता है और शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। आरओ जल शोधक के लाभ जल को परजीवी, बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त करता है। हानिकारक रसायनों और संदूषकों को हटाता है. पानी के स्वाद और गुणवत्ता में सुधार करता है। आवश्यक खनिज तत्वों को संरक्षित रखता है।
जल जनित बीमारियों की रोकथाम में कारगर हित नारायण क्षत्रिय स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर अशोक सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, प्रदेश राम दिनेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जगह कुशवाहा, संतोष सिंह, ऋतुराज विनय सिंह, अखिलानंद ओझा, ददन सिंह, राजेश सिंह, निजी सचिव, सभापति, बिहार विधान परिषद आदि उपस्थित थे।

