Site icon Ara Live

Har ghar Jhanda: अनाइठ धोबी धटवा में कांग्रेस का हर घर झंडा कार्यक्रम, कहा- संकल्प है कि आरा विधानसभा की हर गली, हर मोहल्ले में पार्टी का झंडा लहराए

Har ghar Jhanda: जिला कांग्रेस पार्टी के भू सम्पदा प्रभारी अशोक यादव की अध्यक्षता में बुधवार को अनाइठ धोबी धटवा में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

अशोक यादव ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि आरा विधानसभा की हर गली, हर मोहल्ले में पार्टी का झंडा लहराए। उन्होंने कहा कि लोगों की रुचि देखकर लगता है कि यह अभियान सफल होगा।

कार्यक्रम में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह प्रदेश डेलीगेट पन्नग कुमार त्रिपाठी, आनंद तिवारी, अभिषेक कुमार, रविंद्र कुमार, शिवम कुमार, अखिलेश कुमार, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, मंगल कुमार, राजू यादव, मना कुमार, शैलेष यादव, बांटी कुमार, विजय कुमार और टिंकू कुमार मौजूद थे।

Exit mobile version