फटाफट

Four lane road extension for Ara : आरण्य देवी मंदिर से आरा- बक्सर, आरा- बड़हरा व आरा- सिन्हा पथ का होगा चौड़ीकरण

Four lane road extension for Ara : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एनएच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बडहरा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु कुल राशि 3719.97 लाख (सैतीस करोड उन्नीस लाख संतानवें हजार) मात्र रूपये के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गई है।

योजना में शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एन एच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बड़हरा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रस्तावित है। योजना के पूरा हो जाने से आमजनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध होगा।

यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने दी।