Site icon Ara Live

Firing on Chacha- Bhatija: पड़ोस का झगड़ा सुलझाने गए चाचा- भतीजा को ही मनचले ने मारी गोली, दोनो घायल

Firing on Chacha- Bhatija:  बहरोनपुर करजा गांव में बुधवार की शाम गाँव के एक मनचले युवक ने पड़ोस के चाचा- भतीजा को गोली मार ज़ख़्मी कर दिया।  गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग एवं परिजनों की मदद से दोनों जख्मियों को ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज कराया जा रहा है।

गोलीबारी में जख्मी चाचा को दाहिने में हाथ बुलेट एवं भतीजे को पेट में छर्रा लगा हुआ है। घायलों में बहरोनपुर करजा गांव के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले चंद्रमा ओझा के 48 साल के बेटे राजू ओझा और उनके भतीजे बीरेंद्र ओझा के 17 साल के बेटे शुभम ओझा शामिल है।

घटना की जानकारी देते हुए राजू ओझा ने बताया कि उनके पड़ोसी राजा राम यादव के पुत्र दिनेश यादव गांव की लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वाले के विरोध करने पर इन लोगों की ओर से गाली-गलौज किया जा रहा था। झगड़ा सुलझाने के मक़सद से हम लड़की के परिवार वालों के पक्ष में जाकर समझा रहे थे।हम  बोल रहे थे कि आप लोग गलत कर रहे हैं। मेरी इस बात से वे भड़क गए और हमसे ही लड़ते हुए राजा राम यादव के बेटे ने कट्टा निकालकर मुझ पर गोली चला दी। इसके बाद जब मेरा भतीजा फायरिंग की आवाज सुनकर मेरे पास आया तो उसने भतीजे शुभम पर भी गोली चला दी।

फायरिंग में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए, इसके बाद दोनों घायलों को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज कराया जा रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि घटना की स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, घायलों के तरफ से जो नाम सामने आ रहे है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version