फटाफट

FIR against Arvind Kejriwal In Patna: फ़र्ज़ी वोटर कहने के आरोप के साथ पटना में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के ख़िलाफ़ FIR दर्ज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना में FIR दर्ज हो गया है। यह FIR गांधी मैदान थाने में शुक्रवार को दर्ज किया गया। अरविंद केजरीवाल पर बिहारियों को फर्जी बताने का आरोप है।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Matte Finish Poster Paper Print -  Animation & Cartoons posters in India - Buy art, film, design, movie,  music, nature and educational paintings/wallpapers at Flipkart.com

ज्ञात हो कि दिल्ली चुनाव में बिहारियों को फ़र्ज़ी वोटर बताने का आरोप केजरीवाल पर लग रहा था।इसी क्रम में नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज शाम पटना में आवेदन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केजरीवाल के खिलाफ NDA नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आप नेता ने बिहारियों का अपमान किया है और आगामी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पिछले दिनों बीजेपी पर हमला करते अरविंद केजरीवाल ने हुए कहा था कि बिहार और यूपी से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश में फर्जी वोटर बना दिया जाता है। मात्र 15 दिनों में वोटर बनाने के 13 हजार आवेदन आ गए। ये कौन लोग हैं?

बीजेपी नेता ने लगाया है ये आरोप 

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में श‍िकायत दर्ज कराई है। उन्‍होंने अरविंद केजरीवाल पर बिहार और पूर्वांचल‍ियों के अपमान का आरोप लगाया है। श‍िकायत में लिखा है क‍ि केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों के ख‍िलाफ अभद्र टिप्पणी की है। उनके ख‍िलाफ उच‍ित कार्रवाई की जाए।

दिल्ली किसी की जागीर नहीं : ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने जो बयान दिया है, उससे उनकी हताशा स्पष्ट हो रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें अपनी हार का आभास हो गया है। दिल्ली देश की राजधानी है, किसी की जागीर नहीं। बिहार और यूपी के लोग यहां अपने सम्मान के साथ रहते हैं और केजरीवाल जी उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस चुनाव में उनका यह रवैया उन्हें भारी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *