Site icon Ara Live

Dr Vijay Gupta holds Bihar Badlaw Sabha: डॉ विजय गुप्ता के नेतृत्व में आरा के चंदवा न्यू हाउसिंग कॉलोनी में हुई “बिहार बदलाव सभा”, कहा- विकास के लिए सत्ता परिवर्तन ज़रूरी

Dr Vijay Gupta holds Bihar Badlaw Sabha: आरा शहर के विख्यात सर्जन डॉ विजय गुप्ता बिहार ने शुक्रवार को चंदवा के न्यू हाउसिंग कॉलोनी में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया। इस सभा में जनसुराज पार्टी के बिहार बदलने संबंधी विचारधारा पर गहन चर्चा हुई।

इस बदलाव सभा का मूल उद्देश्य प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज पार्टी की बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई के प्रति लोगों को जागरूक करने की रही। सभा को सम्बोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष नवीन राय ने कहा कि वक्त बिहार के परिवर्तन का है। हम अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जा रहे है। उन्होंने विस्तार से जनसुराज द्वारा प्रदत्त कार्ड व उससे मिलने वाली सुविधाओं को बताया।

सभा के आयोजक आरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ विजय गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलाव बहुत ज़रूरी है। आप किसी भी विकसित राज्य को देखेंगे तो वहाँ हमेशा परिवर्तन होता है। जब सरकार बदलेगी तो विकास तेज रफ़्तार से होगा। हमारा चुनाव सिम्बल है स्कूल का बस्ता। इससे आप समझ सकते है कि हमारे मूल उद्देश्य क्या है। हम आपके बच्चों का भविष्य बनाने आए है। इस बदलाव में आप सबका साथ, सबका योगदान होना चाहिए।

युवा अध्यक्ष सोनू पासवान ने वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी शिक्षा की बात होती है, हमारे राज्य को अनदेखा किया जाता है। एक भी केंद्रीय विद्यालय हमारे राज्य को नहीं मिला। हमारे बच्चों को भी अच्छी, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा मिलनी चाहिए।

अन्य वक्ताओं में राज्य समिति से ज़ाकिर हुसैन, अनुमंडल सचिव धीरेंद्र पांडेय, अनुमंडल प्रवक्ता उपेन्द्र यादव ने जनसुराज के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए आमजन को सम्बोधित किया। सभी के सम्बोधन के दौरान जय बिहार, जय जय बिहार के नारे से सभा गूंजती रही।

डॉ विजय गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस सभा में पाँच सौ से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर आरा को बेहतर बनाने के लिए बदलाव का संकल्प लिया।

इस बदलाव सभा का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष कमलेश कमल एवं धन्यवाद ज्ञापन ज़िला प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने किया।

सभा का संयोजन शम्भु तिवारी ने किया। सभा में राजेंद्र राम, अनिमेष झा, राहुल तिवारी, संतोष पाठक, धनंजय मिश्र समेत सैकड़ों लोग थे।

Exit mobile version