फटाफट

Dr Padma Ojha on Republic Day: अपने अधिकारो के प्रति महिलाओं को जागरूक कर और स्वच्छता के सिपाहियों के सम्मान के साथ डॉ पद्मा ने मनाया गणतंत्र दिवस

Dr Padma Ojha on Republic Day: “हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह एक मार्गदर्शक है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय की ओर ले जाता है। समाज के आख़िरी पायदान तक खड़ा हर एक व्यक्ति इस देश में समान अधिकार रखता है। विषमताएँ और विभिन्नताएँ होने के बाद भी यह हमारा कर्तव्य है की सबको साथ लेकर विकास के राह पर बढ़ते चले। यही तो सच्ची देशभक्ति है।” ये बातें जनसुराजी डॉ पद्मा ओझा, ज़िला महिला अध्यक्षा, भोजपुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कही।

जिन्होंने अपने हक़ को समझा वे महिलायें आगे हुईं – डॉ पद्मा

76वें गणतंत्र दिवस शाहपुर क्षेत्र के बिहिया नगर पंचायत में जनसुराज पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष डॉ.पद्मा ओझा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने आधी आबादी के संग संविधान के महत्व पर जोर देते हुए महिला संवाद का आयोजन किया। महिला नेत्री ने ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के महिलाओं को संविधान द्वारा प्रदत्त उनके अधिकारों से अवगत कराया। उनके समानता के अधिकारों को बताया। उन्होंने कहा कि आज के समाज में लड़कियाँ व महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे है। पर, आगे वो महिलायें या लड़कियाँ हीं हुईं जिन्होंने अपने हक़ को समझा है और अपनी लड़ाई लड़ी है।

जनसुराज ने सफाईकर्मियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जनसुराज पार्टी की ओर से पिछड़े समाज की महिलाओं व समाज में स्वच्छता के प्रहरी सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। सभी को अंगवस्त्र, पदवेश (हवाई चप्पल) और नाश्ता वितरित किया गया। डॉ पद्मा ने उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि स्वच्छता के सच्चे सिपाही सफाईकर्मी हमारे समाज की रीढ़ हैं, जो अपनी मेहनत से समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।( Dr Padma Ojha on Republic Day)

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पार्टी कार्यकर्ता और नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।