फटाफट

Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti: धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेदकर की 134वीं जयंती

Dr Bhim Rao Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेदकर की 134वीं जयंती के पावन अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम किया गया. यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, शहीद भवन, आरा में जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश राय ने किया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर घर झंडा, हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ओझा एवं भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम के प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही. मौके पर डॉ प्रमोद ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा वितरण किया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक -से- अधिक घर-घर झंडा घूम-घूम कर लगाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर संभालें और राहुल जी के हाथों को मजबूत करें. कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रो बलिराज ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर अरुण सिंह, सत्यप्रकाश राय, प्रभा सिंह यादव, रेणु देवी, घनश्याम उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, पन्नग त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, अरविंद कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, मुकेश चंद्रवंशी, चितरंजन सिंह मुन्ना, उपेंद्र सिंह, अशोक पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सत्यनारायण लाल, शशि कांत तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार पासवान, लुटावन राम चौरसिया, घनश्याम चौधरी, उदय कुमार, प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णा सिंह, सूर्य मोहन प्रसाद, सूर्य प्रकाश, रवींद्र कुमार रवि, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित चौधरी, नर्वदेश्वर ओझा, बबलू कुमार, अजय कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह आदि शामिल हुए.

माले ने जयंती पर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

दूसरी तरफ़, संविधान निर्माता की जयंती पर भाकपा-माले आरा नगर कमेटी द्वारा जेल रोड स्थित हरदास प्रसाद जैन धर्मशाला में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी का विषय था संविधान, लोकतंत्र, धार्मिक आजादी और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य और जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र पर फासीवादी ताकतों द्वारा गहरे हमले हो रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका के समक्ष देश की संप्रभुता गिरवी रखने और राष्ट्रवाद के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने बाबा साहेब की उस ऐतिहासिक चेतावनी को याद दिलाया जिसमें उन्होंने हिंदू राष्ट्र को देश के लिए भयानक विपत्ति बताया था. पूर्व विधायक और भाकपा-माले केंद्रीय समिति सदस्य मनोज मंजिल ने बाबा साहेब और कम्युनिस्ट आंदोलन की साझा विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. विचार गोष्ठी का संचालन नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया. इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, प्रो. दुधनाथ चौधरी, आइसा के राज्य सचिव शब्बीर कुमार, ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह, बैंक कर्मी मदन प्रसाद, रामजश वकील, हरिनाथ राम, सुरेश पासवान, संतविलास राम, जयशंकर प्रसाद समेत कई बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के संघर्ष को और तेज करने का संकल्प दोहराया.

इसे लेकर छात्र संगठन आइसा ने जय भीम, बाबा साहेब अमर रहे का नारा लगाते पूरे शहर में जुलूस निकाला।