DM inspected Road construction work progress: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर पथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की। यह निर्माण कार्य माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर भ्रमण के अवसर पर किए गए महत्त्वपूर्ण घोषणा का हिस्सा है। इस मार्ग का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कार्य का आवंटन भी किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

