फटाफट

DIG in Jagdishpur: शाहाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक पहुँचे जगदीशपुर, लिया जायज़ा

DIG in Jagdishpur: शाहाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्यप्रकाश द्वारा बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी सर्किल इंस्पेक्टर तथा थाना अध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

कार्यालय में संधारित विभिन्न इंडेक्स, पंजियों, अभिलेखों आदि का अवलोकन किया गया। DIG ने लंबित कांडों की समीक्षाकरते हुए उन्हें शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिये। आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की धारा के अंतर्गत कार्रवाई करने तथा बॉन्ड डाउन करने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही, अवैध शराब तथा अवैध हथियारों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय का आगमन एवं प्रस्थान के समय गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।